बेसिक शिक्षा विभाग में 642 शिक्षकों की पदोन्नति करीब डेढ़ माह पहले
हुई थी, इसके बाद 31 जुलाई तक इन शिक्षकों को नई तैनाती वाले विद्यालय में
कार्य ग्रहण करना था, लेकिन इनमें से करीब 150 ने कार्य ग्रहण नहीं किया और
मनचाही तैनाती के लिए बीएसए दफ्तर के चक्कर काट रहे थे। इस बीच 14 अगस्त
को बीएसए वरुण कुमार का स्थानांतरण होने के बाद शिक्षकों ने पिछली तिथियों
में तैनाती की शिकायत जिलाधिकारी राम गणेश से की। इस पर शुक्रवार सुबह 9:30
बजे जिलाधिकारी के आदेश पर नगर मजिस्ट्रेट मोहम्मद अकमल अख्तर व एसडीएम
आनन्द कुमार शुक्ला ने बीएसए दफ्तर पर छापा मारा और वहां के छह कमरे सीज
करने के साथ ही कार्यालय को सीज कर दिया। इसके बाद इन अधिकारियों ने बीएसए
के आवास पर छापा मारा, जहां बीएसए के न मिलने पर दोनों अधिकारी वापस लौट
आए। नगर मजिस्ट्रेट का कहना है कि जिलाधिकारी के आदेश पर समायोजन में
धांधली की शिकायतों पर बीएसए कार्यालय सीज किया गया है। बीएसए ने कहा कि
उन्हें स्थानांतरण की जानकारी समाचार पत्रों से हुई है, लेकिन अभी तक
उन्हें इस बारे में कोई आदेश नहीं मिला है। इसके साथ ही पिछली तिथियों में
तैनाती करने की शिकायतों को निराधार बताया है।
Gives you the Latest News, Breaking News in Hindi,News Headlines,Cricket, Sports, Business and Cinema
बीएसए आफिस सीज, आवास पर छापा
RECENT NEWS
-
अभ्यर्थी के चयन के लिये गुण...
-
जम्मू-कश्मीर के करगिल में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से 20 अगस्त की रात को जबर्दस्त गोलाबारी की गई जिसका भारतीय सेना ने करार...
-
दिल्ली के चुनावी दंगल में प्रचार के लिए इस बार फेसबुक का भी जमकर इस्तेमाल हो रहा है. नेताओं में ज्...
-
Bright india News-महाराष्ट्र की राजनीति में हिंसा की राजनीति तेज हो रही है. अहमदनगर में अपनी गाड़ी पर हुए पथराव के बाद महाराष्ट्र नव निर...
-
मुंबई: ज्यादातर पुरुष किरदारों पर केंद्रित फिल्मों में काम करने वाली सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह किसी के सामने कुछ साबित करने के लिए...
-
जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में आज लैपटॉप वितरण के कार्यक्रम के तहत जानकी पैलेस के सभागार में वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अ...
-
मैं जल्दी समय जालौन दो राजपूत कुलों, पूर्व में Chandelas और पश्चिम में Kachwahas के घर गया है लगता है n. यमुना कालपी के शहर घोर क...
-
उरई एक और एक शहर है नगर निगम के बोर्ड में जालौन जिले में भारतीय राज्य के उत्तर प्रदेश . इसके लिए जिला मुख्यालय है जालौन जिला का हि...