दक्षिण अफ्रीका के विख्यात ओलंपिक एथलीट
ऑस्कर पिस्टोरियस पर अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप की हत्या का आरोप है।
ऑस्कर पिक्टोरियस की गर्ल फ्रैंड रीवा स्टीनकैंप एक सफल मॉडल थीं।
पिस्टोरियस
ने अपनी सफाई में पुलिस से कहा था कि उन्होंने रीवा को चोर समझकर गोली
चलाई थी। दोनों पैरों से विकलांग पिस्टोरियस ने वेलेंटाइंस डे की सुबह अपनी
प्रेमिका पर गोली चलाई थी।
पिस्टोरियस गुरुवार से ही पुलिस हिरासत में हैं। पिस्टोरियस को लोग 'ब्लेड
रनर' के नाम से भी जानते हैं। पिस्टोरियस पर अपनी गर्ल फ्रैंड को गोली
मारकर हत्या करने का आरोप है।